सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर About ISEA ISEA Awareness

Large Text  small text  original text  text mode site  

हमारे बारे में

Last Updated on: Jun 03, 2010 12:39 PM




पार्श्वभूमि

साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका निरंतर चलती रहेगी, लोगों में प्रारंभ और बढावा देने के लिए एवं विद्यमान जागरूकता और प्रयास उन तक पहुँचाने के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता की एक विशाल भूमिका रही है, और आगे भी रहेगी। क्षेत्र या आकार का विचार किये बिना, प्रत्येक नागरिक, सभी स्तरों की सरकार, शिक्षा संस्थान, और उद्योगों को सुरक्षित साइबरस्पेस को बढावा देना चाहिये/समर्थन करना चाहिये। समाधान में समाविष्ट प्रमुख स्टेकहोल्डर्स की सूची असीमित है, और इसीलिये, समस्या का समाधान व्यवस्थित सार्वजनिक-निजी सहभागिता के परिणाम के रूप में सामने आएगा।

 

संपूर्ण देश में जनसाधारण, शिक्षा संस्थान और निजी उद्योगों को साइबर सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को बढावा देने में उनकी भूमिका के प्रति एक राष्ट्रीय जागरूकता अभियान और एक रणनीति चलाने की आवश्यकता है। पाठशाला के विद्यार्थी, शिक्षकगण, और पाठशालाऍं तथा विद्यापीठ इन सब की भूमिका को पहचानते हुए, उन सब तक साइबर सुरक्षा पहुँचाने के लिए एक रणनीति बनाई गई है। साथ ही, हमें प्रत्येक समर्पित राज्य और स्थानीय जनसेवकों को, जिन्होंने राज्य और स्थानीय सरकारी एजेंसियों में साइबर सुरक्षा जागरूकता को बढावा देने का उत्तरदायित्व बॉंटा है, संगठित करना होगा।

 

प्रकल्प का उद्देश्य एवं व्याप्ति

  1. उद्योग, शैक्षिक क्षेत्र और जनसाधारण के लिए व्यापक राष्ट्रीय जागरूकता अभियान की पहचान, संरचना, कार्यान्वयन और संयोजन करना।
  2. जागरूकता अभियान चलाना उदा. कार्यशालाएँ और संगोष्ठी।
  3. साइबर सुरक्षा की तैयारी के लिए सुरक्षा मार्गदर्शक पुस्तकों का विकास करना।
  4. साइबर सुरक्षा पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से एक राष्ट्रीय सेवा अभियान को समर्थन, प्रोत्साहन देना और प्रारंभ करना।
  5. गृह उपयोगकर्ता, विद्यार्थी और गृहिणियों के लिए एक ओपन सोर्स साइबर सुरक्षा टूल किट विकसित करना।
  6. उपयुक्त साइबर सुरक्षा आचरण संबंधी जागरूकता बढाने के लिए विद्यार्थी और उच्च शिक्षा संस्थानों में सामग्री वितरण तथा विकास के लिए शैक्षिक समूह, पाठशाला बोर्डस्, सुपरिंटेंडेंटस्, शिक्षकगण, और महाविद्यालय एवं विद्यापीठों के सहभागिता करना।
  7. अभ्यासक्रम के घटक के स्वरूप में साइबर सुरक्षा एवं नीतिशास्त्र पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाना और जागरूकता घटक की पहचान करवाने के लिए अवसरों की खोज करना एवं वेब पोर्टल के माध्यम से कार्यान्वयन में मदद करना।
  8. सूचना सुरक्षा का उत्तम अभ्यास, विविध स्टकेहोल्डर्स के जागरूकता स्तर और सूचना सुरक्षा जागरूकता तक पहुँच (विशिष्ट मध्यवर्ती घटनाओं के साथ डिपस्टिक विश्लेषण/अभ्यास भौतिक उपलब्धियाँ)
4.0
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator