सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर latest information नाइन बॉल आक्रमण

Large Text  small text  original text  text mode site  

नाइन बॉल आक्रमण

Last Updated on: Apr 08, 2010 12:45 PM

और एक दिन, जब हम कॉन्फिकर जीत की घोषणा करने के लिए तैयार हो रहे थे (एवं गंबलर के साथ लंबे युध्‍द में स्‍थापित हो रहे थे), उपयोगकर्ताओं के पीसी में मालवेयर लोड करने का प्रयास करते हुए वेबसाइटस् को हैक करनेवाला जिसे जीतना कठिन है वह नाइन बॉल आक्रमण आ खड़ा हुआ, हजारों उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को कॉम्‍प्रमाइज़ करता हुआ एक व्‍यापक स्‍वरूप का और बड़ा आक्रमण!! 

इस वायरस के पास एक चाल है; संक्रमित साइटस् पर पुनरावर्तित विजिटर्स को Ask.com में फेंक दिया जाता है, एक ऐसी धूर्त गतिविधि जो सुरक्षा विशेषज्ञों और जांचकर्ताओं को मालवेयर के मेजबान के बारे में खोज करने में सक्षम होने से रोकती है।

इंटरनेट सुरक्षा फर्म वेबसेंस (Websense) के अनुसार, नाइन बॉल पहले ही 40,000 वेब साइटस्को कॉम्‍प्रमाइज़ कर चुका है। यह आक्रमण विजिटर्स को संक्रमित साइट पर जाने के लिये पुनर्निर्देश दे सकता है जिससे पीसी पर मालवेयर एवं कीलॉगर्स को स्‍थापित किया जा सकता है (आपके कीस्‍ट्रेक्‍स् को ट्रैक कर सकनेवाले अनुप्रयोग), जिनका उद्देश्‍य केवल आपका व्‍यक्तिगत विवरण एवं पासवर्ड चुराना है। संक्रमित साइट उपयोगकर्ता का ब्राउज़र, क्विकटाइम और एडोब रीडर को भेद्यता के लिये खोजेगी क्‍योंकि इनका शोषण कर के यह दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर को लोड कर सकती है।

नाइन बॉल कई कारणों के लिए एक विशेष रूप से दुर्गम शत्रु है: पहला, यह पिछले विजिटर्स की सूची में आगंतुक (विजिटर) के आईपी पते की जाँच कर के जाँच को प्रतिरोधित करता है। दूसरे, नाइन बॉल द्वारा पीसी पर स्थापित ट्रोजन लगातार परिवर्तनशील होते हैं जिसके कारण उनका पता लगा कर उन्‍हें परंपरागत वायरस विरोधी सॉफ्टवेयर के साथ नष्ट करना अत्‍यंत कठिन हो जाता है। 

वर्तमान में नाइन बॉल से स्‍वयं को बचाने के लिए या एक नाइन बॉल संक्रमण साफ करने के लिये कोई निश्चित विश्‍वसनीय मार्ग नहीं है (विंडोज को री-इंस्‍टॉल करने के अलावा)। आप केवल यह कर सकते हैं कि अपने सभी आक्रमण लक्षित सहित सॉफ्टवेयर संकुल (पैकेज) अद्यतन हैं और उचित सुरक्षा सॉफ्टवेयर स्थापित करें।


स्रोत: नेटवर्क वर्ल्‍ड
3.0
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator