सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर माता पिता के लिए सूचना सुरक्षा जागरूकता कंप्यूटर वायरस

Large Text  small text  original text  text mode site  

कंप्यूटर वायरस

Last Updated on: Jun 02, 2010 01:53 PM

कंप्यूटर वायरस एक ऐसा प्रोग्राम है जो अपने आप को दोहरा सकता है और अपने आप को एक कार्यक्रम या फाइलों के साथ संलग्न कर सिस्टम के ज्ञान के बिना उसको संक्रमित कर सकता है। एक कंप्यूटर वायरस एक समूह से दूसरे में संक्रमित फाइलों को साझा करने से या अविश्वस्नीय सूत्रों से संक्रमित फ़ाइलों को डाउनलोड कर के फैलाया जा सकता है। सभी कंप्यूटर वायरस मानव निर्मित हैं, वे मानवीय सहायता और समर्थन के साथ ही फैल सकते हैं।

कंप्यूटर में वायरस पाने के संभव तरीके

वायरस अविश्वस्नीय साइटों से अनुप्रयोग डाउनलोड कर, एक निराकरणीय माध्यम जैसे यूएसबी, सीडी, डीवीडी के द्वारा और फ़ाइलों को एक संक्रमित कंप्यूटर से दूसरे पर साझा करने से एक कंप्यूटर में स्थापित किया जा सकता, वायरस ई-मेल के साथ संलग्नक के द्वारा भी आ सकता है।

ई-मेल अनुलग्नकों को खोलने के द्वारा

जब भी आप ई-मेल संलग्नक के माध्यम से प्राप्त की .exe, vbs, shs, pif, cmd के विस्‍तार के साथ की फाइल डाउनलोड करते हैं। आपके सिस्टम में वायरस आने की संभावना हो सकती है। कभी कभी संलग्नकों में डबल एक्सटेंशन के साथ एक निष्पादन योग्य कोड जैसे hi.doc.exe. होता है। यदि आप ऐसे प्रकार की फ़ाइलों को खोलेंगे, वायरस आपके सिस्टम में प्रवेश कर लेगा।

tip2.pngफाइलों के एक्सटेंशन की जाँच करें और सदा डाउनलोड करने से पहले आप संलग्न फ़ाइलें स्कैन कर लें।

अविश्वसनीय साइटों से फाइलें डाउनलोड कर के

सामान्यतया, वायरस फ़ाइलें या कार्यक्रम में छिपा होता है और जब भी आप अविश्वस्त वेबसाइट से सॉफ्टवेयर या अनुप्रयोग डाउनलोड करते हैं वह आपके सिस्टम में घुस जाता है।

tip2.png ब्राउज़र को केवल विश्वसनीय वेब साइटों से ही वेब पेज खोलने पर सेट करें।

निराकरणीय माध्यम से

जब भी आप संक्रमित निराकरणीय माध्यम जैसे यूएसबी, सीडी, डीवीडी ड्राइव से फाइलें कॉपी या डाउनलोड करते हैं वायरस आपके सिस्टम में घुस सकता है।

 tip2.png सदैव निराकरणीय माध्यम खोलने से पहले उसे स्कैन कर लें।

खेल डाउनलोड करते समय

जब आप अपने कंप्यूटर पर एक खेल डाउनलोड या स्थापित करने का प्रयास कर रहे हों वायरस और वर्म्स आपकी सिस्टम में प्रवेश कर सकते हैं। दुर्भावनापूर्ण प्रोग्राम आपकी डाउनलोड की गई फ़ाइलों में छिपा हो सकता है।

tip2.png फ़ाइलों को साझा करने से पहले और बाद में और अन्य कंप्यूटर से डाउनलोड कर के, सदा फ़ाइल को स्कैन करें।

फ़ाइलें साझा कर के

जब कभी आप एक संक्रमित कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर पर फ़ाइलें साझा करेंगे वायरस आपके सिस्टम में स्थापित हो जाएगा।

tip2.png फ़ाइल साझा करने से पहले फ़ाइल स्कैन करें।

कंप्यूटर वायरस के लक्षण

  • कंप्यूटर सामान्य से अधिक धीरे चलता है।
  • कंप्यूटर उत्तर देना बंद कर देता है या बहुधा लॉक हो जाता है।
  • कंप्यूटर दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है या हर कुछ मिनटों में पुन: चलने लगता है।
  • कंप्यूटर अपने आप ही पुन: चलने लगता है और सामान्य रूप से चलने में विफल रहता है।
  • आपके कंप्यूटर के अनुप्रयोग सही ढंग से काम नहीं करते।
  • डिस्क या डिस्क ड्राइव दुर्गम हो जाती हैं।
  • सही ढंग से मुद्रित नहीं किया जाता।
  • असामान्य त्रुटि संदेश।
  • विकृत मेन्‍यूज़ और डायलॉग बॉक्‍स।

वायरस को कैसे रोकें?

संलग्नक की जाँच करें

सदैव खोलने से पहले संलग्नक की स्कैनिंग कर उन्हें जाँच लें और सुनिश्चित करें कि संलग्नक ज्ञात उपयोगकर्ता के द्वारा ही प्राप्त किया गया है।

एक्सटेन्शन्स की जाँच करें

डाउनलोड करने से पहले सदा फ़ाइल एक्सटेंशन की जाँच करें और दुगुनी एक्सटेंशन के साथ की फाइलों को डाउनलोड करने से बचें।

ब्राउज़र सेटिंग्स के माध्यम से

ब्राउज़र सेटिंग्स कोसदैव केवल भरोसेमंद वेबसाइटों की साइटों की अनुमति निर्धारित करें।

अज्ञात उपयोगकर्ताओं से आई ई-मेल पर ध्यान न दें

अज्ञात उपयोगकर्ता से प्राप्त फ़ाइलों को डाउनलोड करने से बचें, औरसदैव अज्ञात उपयोगकर्ताओं से प्राप्त फाइलों की उपेक्षा करना या उन्हें हटा देना बेहतर होता है।

सॉफ्टवेयर का उपयोग करके

हमेशा एंटी वायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करें और नवीनतम पैच के साथ अद्यतन करें और फ़ाइलों को डाउनलोड करने से पहले स्कैन करें।

 

2.33333333333
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator