सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर माता पिता के लिए सूचना सुरक्षा जागरूकता इंटरनेट एडिक्‍शन/आसक्ति

Large Text  small text  original text  text mode site  

इंटरनेट एडिक्‍शन/आसक्ति

Last Updated on: Jun 02, 2010 05:39 PM

इंटरनेट एडिक्‍शन डिसऑर्डर (आयएडी), या अधिक विस्‍तृत तौर पर कहा जाए तोइंटरनेट प्रयोग की अतिशयताइंटरनेट प्रयोग की अतिशयता, प्रॉब्‍लमॅटिक कंप्यूटर का प्रयोग यापॅथॉलॉजिकल कंप्यूटर का प्रयोग दैनिक जीवन में अत्यधिक कंप्यूटर हस्तक्षेप प्रमाणित होता है। ये टर्मस् भ्रांतिपूर्ण एवं विभाजनकारी टर्म एडिक्‍शन को टालते हैं एवं किसी एक कारण तक सीमित नहीं हैं।

 
 

सामान्य रूप से जो ऑनलाइन गतिविधियाँ, व्यक्तिगत रूप में की हुई हों तो संकटपूर्ण प्रमाणित हो सकती हैं, जैसे अनियंत्रित जुआ या खरीदारी कदाचित् नेट कंपल्‍शन कहलाती हैं। अन्‍य, जैसे पढ़ने या कंप्यूटर गेम खेलने के रूप में, ये गतिविधियाँ सामान्य जीवन के साथ हस्तक्षेप कर के परेशान कर रही हैं। विकार वर्गीकरण के समर्थक प्राय: आयएडी को गतिविधि के द्वारा उपप्रकारों में विभाजित कर के, जैसे अत्‍यधिक पोर्नोग्राफी देखना, अत्‍यधिक मात्रा में गेम खेलते रहना, ऑनलाइन सामाजिक नेटवर्किंग साइटस् या ब्लॉगिंग और इंटरनेट खरीदारी में अनुपयुक्‍त भागीदारी में लिप्‍त रहना।

 


बच्चों के ऑनलाइन रहने के समय की मात्रा बहुत से माता पिता के लिए हताशा का एक स्रोत है। प्रारंभ में, माता पिता ने अपने घरों में यह सोच कर इंटरनेट का स्‍वागत किया, कि वे अपने बच्चों के लिए शिक्षा के अवसरों की एक नई रोमांचक दुनिया खोल रहे थे। हालांकि, कई माता पिता को जल्द ही एहसास हुआ कि उनके बच्चे घंटों तक दोस्तों के साथ त्वरित संदेश/इंस्‍टंट मेसेजिंग करते हुए, बजाय गृहकार्य या अनुसंधान के लिए इंटरनेट का उपयोग करते हुए, चैट रूम में ऑनलाइन गेम या अपरिचितों से बात करने में समय गँवा रहे थे।

अपने बच्चों के जीवन में मनोरंजन मीडिया और अन्य गतिविधियों के बीच एक स्वस्थ संतुलन बनाए रखना अभिभावकों के लिये सदैव एक चुनौती रहा है। इंटरनेट ने इस चुनौती को और भी कठिन बना दिया है। इंटरनेट का संचार एवं इंटरैक्टिव खेल की रमणीय प्रकृति ने अनेक बच्चे और किशोरों के लिये, जब वे ऑनलाइन हों, समय का ध्‍यान रखना कठिन बना दिया है।

जो बच्चे अधिक लोकप्रिय नहीं हैं या साथियों से शर्माते हैं प्राय: ऑनलाइन समुदायों में नई पहचान बनाने के लिए अवसरों की ओर आकर्षित होते रहे हैं। विशेषत:, लड़के, ऑनलाइन गेम के यूज़र्स होते हैं एवं वहाँ वे नई पहचान एवं अन्य खिलाड़ियों के साथ संवाद का खेल खेलते हैं। हालांकि, हजारों अन्‍य यूज़र्स के साथ यह खेल खेलना, अंतर्मुखी बच्चा या किशोरों के लिए, जो एक सामाजिक गतिविधि दिखाई पड़ता है, अत्यधिक खेलना उन्‍हें अन्‍य मित्रों और साथियों से अलग कर सकता है।

आप इंटरनेट के आदी लोगों में मनोवैज्ञानिक लक्षणों का अवलोकन कर सकते हैं:

  • कंप्यूटर पर बैठे हुए उल्लासोन्माद या कुशलक्षेम की भावना होना
  • गतिविधि को रोकने में असमर्थता
  • कम्प्यूटर पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताने के लिये उद्युक्‍त
  • परिवार और दोस्तों की उपेक्षा करना
  • जब कंप्‍यूटर पर नहीं हों तो उदास, रिक्‍त चिड़चिड़ा अनुभव करना
  • गतिविधियों के बारे में परिवार एवं दोस्तों से झूठ बोलना
  • स्कूल से या काम से समस्याएँ

यदि आप एक इंटरनेट एडिक्‍शन/आसक्ति परीक्षण का प्रयास करना चाहते हैं तो, कृपया http://www.netaddiction.com/resources/internet_addiction_test.htm पर विजिट करें।

अभिभावकों के लिये टिप्स्:

यदि आपके बच्चे इंटरनेट पर बहुत अधिक समय बिता रहे हैं, आपको इंटरनेट का उपयोग एवं अन्य गतिविधियों के बीच एक स्वस्थ संतुलन स्थापित करने की आवश्‍यकता है।

  • इंटरनेट निर्भरता के लक्षणों के लिए ध्‍यान दें। आपके बच्चे का इंटरनेट प्रयोग उसके स्कूल में उसके प्रदर्शन एवं स्वास्थ्य, परिवार और दोस्तों के साथ संबंधों को प्रभावित कर रहा है तो स्‍वयं से पूछें।
  • यदि आपका बच्चा इंटरनेट एडिक्‍शन/आसक्ति के प्रबल संकेतों का प्रदर्शन करता है तो, व्यावसायिक परामर्श लेने पर विचार करें।
  • स्‍वयं अपने ऑनलाइन आचरण पर ध्‍यान दें। इंटरनेट का उपयोग नियंत्रित करने में आपको परेशानी है? स्‍मरण रखें, आप अपने बच्चे के लिये महत्वपूर्ण आदर्श हैं।
  • इंटरनेट पर प्रतिबंध न लगाएँ - यह बच्चों के सामाजिक जीवन एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बजाय, अपने बच्चों को वे कहाँ ऑनलाइन जा सकते हैं, वे वहाँ क्या कर सकते हैं इनके लिये नियम बनाएँ एवं उन पर कायम रहें।
  • अपने कंप्यूटर अपने घर के सार्वजनिक क्षेत्र में रखें, बच्चे के शयनकक्ष/बेडरूम में नहीं।
  • अन्य गतिविधियों में अपने बच्चे की भागीदारी का समर्थन करें एवं - विशेष रूप से अन्‍य बच्चों के साथ शारीरिक परिश्रमयुक्‍त खेल खेलने को प्रोत्साहित करें।
  • यदि आप के बच्चे संकोची स्‍वभाव के या सामाजिक रूप से साथियों के साथ शर्मीला व्‍यवहार करते हैं, तो एक सामाजिक कौशल कार्यक्रम कक्षा पर विचार करें। अपने बच्चे दूसरों के साथ लाने के लिये कम्प्यूटर कक्षाएँ या शौक समूहों जैसी समान रूचियों वाली गतिविधियों को प्रोत्साहन दें।
  • इंटरनेट का उपयोग सीमित रहे इस बात का निरीक्षण करनेवाले सॉफ्टवेयर का अन्‍वेषण करें। हालांकि ये साधन सहायक होते हैं, पर एक सामान्य बुद्धि कंप्यूटर उपयोगकर्ता के द्वारा निष्क्रिय किये जा सकते हैं इस बात का स्‍मरण रहे। अपने बच्‍चों में स्‍व-नियंत्रण, अनुशासन एवं इंटरनेट के साथ विश्‍वसनीयता का विकास करने में मदद करना आपका अंतिम लक्ष्य है।
  • यदि आपके बच्चे को केवल ऑनलाइन वीडियो गेम खेलने में रूचि है, तो अपने बच्‍चे के रूचिनुसार खेल के लिए एक टाई-ऑन प्रयास करें। उदाहरण के लिए, यदि आपके बच्चे कल्पनाविश्‍व में रममाण होना पसंद करते हैं तो, उसे कल्‍पनालोक संबंधी पुस्‍तकें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

Source: www.bewebaware.ca , www.netaddict.com, www.microsoft.com , www.flickr.com/photos

 

3.5
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator