इंटरनेट आचार और नियम
आचार नैतिक सिद्धांतों का एक समुच्चय है जो कि एक कंप्यूटर का उपयोग करते समय, कैसा व्यवहार स्वीकार्य है, इस पर एक व्यक्ति या एक समूह का संचालन करता है। कंप्यूटर आचार नैतिक सिद्धांतों का एक समुच्चय है जो कि कंप्यूटर के उपयोग का संचालन करता है। कंप्यूटर के आचारों का एक सामान्य मुद्दा है, प्रतिलिप्याधिकार विषयों का उल्लंघन।
लेखक की स्वीकृति के बिना सर्वाधिकार सामग्री की नकल, दूसरों की व्यक्तिगत जानकारी तक पहुँचना, नैतिक सिद्धांतों के उल्लंघन के उदाहरण हैं।
सभी के लिए इंटरनेट के आचार
इंटरनेट आचार का तात्पर्य है इंटरनेट का उपयोग करने के लिए स्वीकार्य व्यवहार। हमें ईमानदार होना चाहिए, इंटरनेट पर दूसरों के अधिकार और संपत्ति का सम्मान करना चाहिए।
स्वीकारोक्ती
वर्ल्ड वाइड वेब एक ऐसा स्थान है जहाँ मूल्यों को व्यापक अर्थों में माना जाता है, तो हमें सामग्री एवं सेवाओं को आकार देते हुए ध्यान रखने की आवश्यकता है। हम जानना चाहिए कि इंटरनेट सार्वजनिक समाज से पृथक नहीं है, परंतु यह उसका एक प्राथमिक घटक है।
राष्ट्रीय एवं स्थानीय संस्कृतियों के लिए संवेदनशीलता
यह सभी के लिए है एवं राष्ट्रीय एवं स्थानीय संस्कृतियों की कोई बाधा नहीं है। यह स्थानीय टीवी चैनल, एक स्थानीय समाचार पत्र की तरह मूल्यों का एक समुच्चय नहीं हो सकता एवं हमें इसके उपयोग की बहुलता को समायोजित करना होगा।
ई-मेल एवं चैट का प्रयोग करते समय
इंटरनेट का प्रयोग परिवार एवं मित्रों के साथ संचार के लिए किया जाना चाहिए। आपको अपरिचितों के साथ चैट या या संचार नही करना चाहिए तथा अपरिचितों से प्राप्त कियक गये ई-मेल का अग्रेषण नहीं करना चाहिए।
कोई एवं होने का नाटक
आपको अपनी पहचान छुपा कर दूसरों को मूर्ख बनाने के लिये इंटरनेट का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसी प्रकार, जैसा कि आप दूसरों को अपनी असली पहचान छिपाने एवं संवाद के द्वारा कोई अन्य होने का नाटक नही करने देना चाहते हैं।
बुरी भाषा की उपयोग न करे
आपको ई-मेल का उपयोग करते हुए, चैट करते हुए एवं इंटरनेट पर अन्य लोगों के साथ ब्लॉगिंग करते हुए अशिष्ट या बुरी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। आपको इंटरनेट पर किसी की भी आलोचना नहीं करनी चाहिए।
व्यक्तिगत जानकारी छिपाएँ
आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी छिपानी चाहिए जैसे आपके घर का पता, टेलीफोन नंबर, हॉबीज़ एवं कोई चित्र नहीं भेजना चाहिए क्योंकि अपरिचितों के साथ हमारे व्यक्तिगत विवरण का हमारी जानकारी के बिना दुरूपयोग हो सकता है या उसे शेयर किया जा सकता है।
डाउनलोड करते हुए
इंटरनेट का प्रयोग एक शिक्षा उपकरण या मनोरंजन के लिए एवं मित्रों या परिवार के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए किया जा सकता है। आपको इसका प्रयोग प्रतिलिपि अधिकृत सामग्री को डाउनलोड करने या शेयर करने के लिए नहीं करना चाहिए। आपको दूसरों की संपत्ति का सम्मान करना चाहिए एवं उनकी अनुमति के बिना उसे कॉपी या शेयर नहीं करना चाहिए।
पर्यवेक्षण
आपको पता होना चाहिए बच्चे इंटरनेट पर क्या कर रहे हैं, और इंटरनेट पर वे किन साइटों पर जाते हैं और वे किसके साथ संचार कर रहे हैं, इसकी जाँच करनी चाहिए। उन्हें अनुचित साइटों की ब्राउज़िंग पर प्रतिबंधित करें। जब बच्चे इंटरनेट का उपयोग कर रहे हों, अभीभावकीय सहभागिता आवश्यक है, ताकि वह नियमों का पालन करें।
बच्चों को इंटरनेट के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करें
हमें बच्चों, छात्रों और अन्य लोगों को इंटरनेट से ज्ञान प्राप्त करने के लिए और उसे समझदारी से उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इंटरनेट एक उत्तम उपकरण है जहाँ हम जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं, जो ज्ञान के लिए उपयोग में लाई जा सकती है।
इंटरनेट तक पहुँच
इंटरनेट सभी के लिए एक समय प्रगुण उपकरण है, जो कि पाठ्यक्रम के विकास के लिए संभावनाएँ बढ़ाता है। सीखना, शीघ्रता और सहजता से, योग्य और विश्वसनीय जानकारी प्राप्त करने की क्षमता पर निर्भर करता है, और उस जानकारी के चयन, समझने और आकलन करने पर। इंटरनेट पर जानकारी के लिए खोज करना, इस कुशलता को विकसित करने में सहायता करता है। कक्षा अभ्यास और घर के लिए मूल्यांकन कार्य, जहां छात्रों को वेबसाइटों की विषय वस्तु की तुलना करनी होती है, विभिन्न दर्शकों के लिए लिखने की आवश्यकताओं के लिए, विशेष रूप की सामग्री के उद्देश्य के लिए, सटीकता और विश्वसनीयता की पहचान करने के लिए छात्रों को सचेत करने के लिए उपयुक्त है। क्योंकि बहुत सी साइटें मुद्दों के विषय में विशिष्ट दृष्टिकोण धारण करती हैं, इंटरनेट तथ्यों और मतों में विशिष्टता के लिए और आत्मीयता और निष्पक्षता की खोज में कुशलता को विकसित करने का एक लाभप्रद उपकरण है।
कंप्यूटर उपयोगकर्ताओं के लिए नैतिक नियम
नीचे सूचीबद्ध हैं कुछ नियम जिनका पालन व्यक्तियों को कंप्यूटर का उपयोग करते समय करना चाहिए:
- कंप्यूटर का उपयोग अन्य उपयोगकर्ताओं को नुकसान पहुँचाने के लिए न करें।
- कंप्यूटर का उपयोग दूसरों की जानकारी को चुराने के लिए न करें।
- मालिक की अनुमति के बिना फाइलें न खोलें।
- लेखक की अनुमति के बिना प्रतिलिप्याधिकार सॉफ्टवेयर की प्रतिलिपि न करें।
- सदैव प्रतिलिप्याधिकार कानूनों और नीतियों का सम्मान करें।
- दूसरों की गोपनीयता का सम्मान करें, जिस तरह आप दूसरों से उम्मीद करते हैं।
- अन्य उपयोगकर्ता के कम्प्यूटर संसाधनों का उपयोग उनकी अनुमति के बिना न करें।
- इंटरनेट का प्रयोग नैतिक रूप से करें।
- यदि अवैध संचार एवं गतिविधियों पाई जाएँ, उसकी शिकायत इंटरनेट सेवा प्रदाताओं और स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों को करें।
- प्रयोक्ता अपने प्रयोक्ता आईडी और पासवर्ड की सुरक्षा के लिए उत्तरदेह हैं। उन्हें उसे स्मरण करने के लिए कागज़ या कहीं और नहीं लिखना चाहिए।
- उपयोगकर्ताओं को कंप्यूटर का उपयोग जानबूझकर दूसरों की जानकारी पुनः प्राप्त करने या बदलने के लिए नहीं करना चाहिए, जिसमें पासवर्ड की जानकारी, फ़ाइलें, आदि समाविष्ट हो सकते हैं।
परिदृश्य
दृश्य 1
रवि ने किशोर से पूछा कि क्या वह उसके द्वारा लिखा गया निबंध देख सकता है। उसने कहा अवश्य और उसके विषय में अधिक विचार नहीं किया। कुछ दिनों के पश्चात उनके निबंध कक्षा अध्यापक द्वारा सत्यापित किए गए जब उसने किशोर को कक्षा के बाद रुकने के लिए कहा। शिक्षक ने बताया कि उनके निबंध एक समान थे और स्प्ष्टीकरण के लिए कहा।
अत: सदैव बच्चों को सीख दें कि वह सहपाठियों से या इंटरनेट से जानकारी या सामग्री की नकल न करें।
दृश्य 2
विक्की कंप्यूटर लैब से बिना लॉगआउट किए बाहर चला जाता है। बॉब विक्की के कंप्यूटर पर बैठता है, विक्की के रूप में लॉगइन करता है, कई छात्रों को झूठे ई-मेल संदेश भेजता है और समान संदेश न्यूज़ग्रुप वर्ग पर भेजता है।
इसलिए बच्चों को शिक्षा दें कि वे कभी दूसरों के कंप्यूटर और ई-मेल आईडी का दुरुपयोग दूसरों को हानि पहुँचाने के लिए और उनकी मानहानि करने के लिए न करें।













