ऑनलाइन घोटाले
ऑनलाइन घोटाले आपसे पैसे प्राप्त करने के लिए आपको जाल में फँसाने का एक प्रयास है। कई प्रकार के ऑनलाइन घोटाले होते हैं, इसमें फर्जी नाम दे कर पैसे लेना, फर्जी फोटो, नकली ई-मेल, जाली दस्तावेज, नकली नौकरी का प्रस्ताव देना और बहुत से अधिक समाविष्ट हैं।
प्राय: यह आपकी व्यक्तिगत जानकारी के लिए नकली ई-मेल भेजने के द्वारा होता है जैसे ऑनलाइन बैंकिंग विवरण, क्रेडिट कार्ड विवरण। कभी-कभी ई-मेल फर्जी नोटिस के साथ लॉटरी कंपनियों से भेजी जाती हैं जब कभी आप ऑनलाइन नीलामी में भाग लेते हैं और नकली उपहार के लिए प्राप्त ई-मेल करते हैं।
उदाहरण
फ़िशिंग घोटाले
ऑनलाइन स्कॅमर आपको एक ई-मेल भेजता है और एक लिंक के साथ जहाँ आप अपनी जानकारी प्रदान करते हैं, आपके खाते की जानकारी या क्रेडिट कार्ड के विवरण के विषय में पूछता है। बहुधा, लिंक आपके बैंक के समान होते हैं। अत: जब भी आप अपना विवरण लिंक पर पोस्ट करते हैं, वह स्कॅमर द्वारा प्राप्त किया जाएगा और पैसे का दुरुपयोग होगा।
लॉटरी घोटाले
कभी-कभी आपको एक ई-मेल प्राप्त होती है "की आपने मिलियन डॉलर की एक लॉटरी जीती है" इस तरह की मेल प्राप्त करना एक बड़ी बात है, और वास्तव में यह एक सबसे सुखद बात है। इस प्रकार की मेल का उत्तर दे कर पैसे की बड़ी राशि की हानि होगी। क्योंकि यह ई-मेल सच नहीं होतीं, स्कॅमर पैसे प्राप्त करने के लिए आपको बेवकूफ बनाने का प्रयत्न करते हैं और आपको जाल में फँसाते हैं।
ऑनलाइन नीलामी
यदि आप एक उत्पाद के लिए बोली लगाते हैं आपको वचन दिया गया उत्पाद नहीं मिलता है या उत्पाद से मेल नहीं खाता है, और आपको दिया गया विवरण अधूरा, गलत, या नकली हो सकती है। स्कॅमर एक व्यक्ति से बोली स्वीकार करता है और कुछ अन्य साइटों पर जाता है जहाँ उन्हें विजेता बोली से कम मिल सकती है अत: स्कॅमर आप जो उत्पाद चाहते थे वे नहीं भेजते हैं।
उत्पाद अग्रेषण या शिप्पिंग घोटाले
जब कभी आप एक पत्र या ई-मेल के ऑनलाइन विज्ञापन के लिए उत्तर देते हैं जैसै कुछ अमेरिकी आधारित संस्था जिसमें पता या बैंक विवरण का अभाव हो और माल ले जाकर उनके पते या विदेशी जहाज पर पहुँचाने के लिए किसी की आवश्यकता हो, और आपको अपने बैंक में हस्तांतरण की स्वीकृती हो।
सामान्यतया, यह चोरी के क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर, खरीदे गए उत्पादों के लिए होता है जो फिर आपके पते पर भेज दिए जाएँगे और फिर आपको मूढ़ बनाया जाएगा और दूसरों को, जिनके साथ धोखा किया गया हो, उन्हें यह उत्पाद पुन: भेजने के लिए कहा जाएगा जो यह उत्पाद पुन: विदेश भेजेंगे। चोरी के पैसे आपके खाते में जमा कर दिए जाएँगे।
ई-मेल घोटाले जैसे - बधाई हो आपने वेब कैमरा, डिजिटल कैमरा, आदि जीता है।
कभी कभी आपको कोई ई-मेल इस तरह एक संदेश के साथ मिलती है जैसे- आपने डिजिटल कैमरा वेबकैम की तरह कुछ खास जीता हो, आपको केवल हमारे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के हमारी वेब साइट पर जाना है और शिपिंग और लागत के प्रबंध को भरने के लिए अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड के विवरण प्रदान करने हैं। यद्यपि वह सामान कभी नहीं आता पर कुछ दिनों के पश्चात आपके बैंक खाते पर शुल्क दिखाया जाएगा, और आप पैसे खो देंगे।
ई-मेल्स के द्वारा
सामान्यतया, चालबाज आपको बड़ी राशि के लिए आसान पहुँच जैसे आकर्षक ऑफर के साथ ई-मेल भेजते हैं और आपको अपने निजी दस्तावेजों जैसे- आपके पते का प्रमाण, पासपोर्ट का विवरण की स्कैन प्रतियां भेजने को कहते हैं और आपको बैंक खाते के लिए एक अग्रिम शुल्क जमा करने के लिए कहते हैं। एक बार जब आप धन जमा कर देते हैं, वे पैसे ले लेते हैं और आगे संचार बंद कर देते हैं, आपको बदले में कुछ भी न दे कर।
आयकर वापसी के लिए अनैतिक वेबसाइट
बहुधा, वेबसाइटें सरकारी वेबसाइटों की तरह लगती हैं और क्रेडिट कार्ड के, एटीएम के सीवीवी पिन के और इलेक्ट्रॉनिक मोड के माध्यम से आयकर जमा धन की वापसी के नाम पर, करदाताओं की अन्य व्यक्तिगत जानकारी के विवरण लेते हैं।
ऑनलाइन घोटालों से बचने के लिए सुझाव
ई-मेल बैंक से ही प्राप्त हुआ है या नहीं इसकी पुष्टि करें
बैंक विवरण ऑनलाइन देते समय सावधान रहें, आगे बढ़ने से पहले आपको प्राप्त ई-मेल की पुष्टि बैंक के साथ करें। विचार करें कि यदि कुछ महत्वपूर्ण या अत्यावश्यक है तो मुझे ई-मेल भेजने के बजाय बैंक ने मुझे फ़ोन क्यों नहीं किया?
शिपिंग की पुष्टि करें
शिपिंग घोटाले से सचेत रहें। आगे बढ़ने से पहले, सुनिश्चित करें कि आप अधिकृत हस्ताक्षरित दस्तावेज़ फैक्स के माध्यम से पेराप्त करें, और सुनिश्चित करें कि आप यह एक अधिकृत कंपनी से प्राप्त कर रहे हैं।
ऑनलाइन नीलामी के दौरान सतर्क रहें
ऑनलाइन नीलामी में आगे बढ़ने से पहले बुद्धिमानी से विचार करें और छूटों में न फँसें। यह सोचें कि $200 का उत्पाद $20 का क्यों होगा।
ई-मेल के माध्यम से आपको प्राप्त उत्पाद के विषय में सावधान रहें
आपको छूट के मूल्य पर मिले उत्पादों लिए सावधान रहें। सोचें कि आपको उत्पादों के लिए ई-मेल क्यों प्राप्त हुआ है जब कि आप किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग या प्रतियोगिता में प्रवेश नहीं करते हैं।
लॉटरी घोटाले में न फँसें
स्कॅमर्स और आपने कुछ $10000 जीते हैं इस विषय पंक्ति के साथ प्राप्त ई-मेल में न फँसें केवल सोचें कि आपकी भागीदारी के बिना केवल आपको ही ई-मेल क्यों प्राप्त हुआ।













