सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर माता पिता के लिए सूचना सुरक्षा जागरूकता ऑनलाइन शॉपिंग

Large Text  small text  original text  text mode site  

ऑनलाइन शॉपिंग

Last Updated on: Jun 01, 2010 05:51 PM

अपना घर छोड़े बिना सब कुछ खरीदने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग बहुत ही लोकप्रिय हो गया है, और यह वस्तुएँ जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर, सौंदर्य प्रसाधन, और कई और सामान खरीदने के लिए एक सुविधाजनक साधन है। हम यातायात और भीड़ से बच सकते हैं। वस्तुएँ खरीदने के लिए कोई विशेष समय नहीं है, दुकान के खुलने की प्रतीक्षा करने की बजाय हम किसी भी समय खरीद सकते हैं। इन सभी लाभों के अलावा जोखिम भी सम्मिलित हैं और अद्वितीय इंटरनेट जोखिम भी हैं इसलिए ऑनलाइन खरीदारी के लिए जाने से पहले कुछ सुरक्षा उपाय करने बहुत महत्वपूर्ण हैं।

सुरक्षित ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सलाह

  • इससे पहले कि आप ऑनलाइन खरीदारी प्रारंभ करें सुनिश्चित करें कि आपका पीसी सभी भीतरी सुरक्षाएँ जैसे एक एंटीवायरस, एंटीस्पायवेयर, फ़ायरवॉल, प्रणाली- सभी सुरक्षा पॅचिज़ के साथ नवीनीकृत है और वेब ब्राउज़र सुरक्षा के साथ सभी विश्वसनीय उच्च साइटों से सुरक्षित है और सुरक्षा स्तर उच्च पर है यह सुनिश्चित करें।
  • इससे पहले कि आप चीज़ें ऑनलाइन खरीदें, जिस वेब साइट से आप खरीदना चाहते हैं उसके लिए शोध करें, क्योंकि आक्रमक वेबसाइटें जो वैध दिखती हैं, परंतु होती नहीं हैं, उनके द्वारा जाल में फँसाने का प्रयत्न करते हैं। अत: विक्रेता के भौतिक पते दूरभाष नंबर को ध्यान में रखें और पुष्टि करें कि वेबसाइट एक विश्वसनीय साइट है। विभिन्न वेब साइटों के लिए खोज करें और कीमतों की तुलना करें। उस विशेष वेब साइट के उपभोक्ताओं और मीडिया या व्यापारियों की समीक्षा की जाँच करें।
  • यदि आप कुछ ऑनलाइन खरीदने के लिए तैयार हैं जाँच लें, क्या वह साइट सुरक्षित है जैसे एचटीटीपीएस या ब्राउज़र ऐड्रेस बार या स्टेटस बार पर पॅडलॉक है और फिर वित्तीय लेनदेन के लिए आगे बढ़ें।
  • लेन-देन पूरा होने के पश्चात लेनदेन रिकॉर्ड और उत्पाद के विवरण जैसे मूल्य, पुष्टि पावती (रसीद), बिक्री की शर्तों और नियमों का एक प्रिंट या स्क्रीनशॉट लें।
  • तत्काल जैसे ही आप काम समाप्त करते हैं, क्रेडिट कार्ड के बयानों की जांच करें और उन्हें आपके शुल्क भुगतान के विषय में पूछें कि वह समान हैं या नहीं, और यदि आप कोई परिवर्तन पाते हैं तत्काल ही संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट करें।
  • अपनी ऑनलाइन शॉपिंग समाप्त होने पर वेब ब्राउज़र की सभी कुकीज़ को साफ़ कर दें और अपने पीसी को बंद कर दें क्योंकि स्पॅमर्ज़ और फिशर्ज़ उस सिस्टम की खोज में होंगे जो इंटरनेट से जुड़ा हो और स्पैम ई-मेल भेजने की कोशिश करेंगे और दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर जो आपकी व्यक्तिगत जानकारी एकत्र कर सकता है उसे स्थापित करने की कोशिश करेंगे।
  • ई-मेल जैसे "कृपया अपने भुगतान, खरीद और उत्पाद के विवरण पुष्टि करें" इन से सतर्क रहें। याद रखें वैध व्यापार के लोग इस तरह के ई-मेल कभी नहीं भेजते। यदि आप ऐसी ई-मेल प्राप्त करते हैं तुरंत व्यापारी को दूरभाष करें और इस विषय में सूचित करें।
  •  

4.0
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator