सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर माता पिता के लिए सूचना सुरक्षा जागरूकता पेरेन्टल नियंत्रण बार

Large Text  small text  original text  text mode site  

पेरेन्टल नियंत्रण बार

Last Updated on: Jul 13, 2010 06:58 PM

पेरेन्टल नियंत्रण बार आपके बच्चों को निर्भीक वेबसाइटों से बचाव करने में मदद करने का एक सरल, शक्तिशाली उपकरण है। केवल आपके बच्चे के इंटरनेट सर्फ़ करते समय, बाल मोड सक्रिय करें, एवं टूलबार वयस्क उन्मुख वेबसाइटों की पहुँच को ब्लॉक कर देगा।

पेरेन्टल नियंत्रण सॉफ्टवेयर की स्थापना एक महत्वपूर्ण पहलू है, यह सुनिश्चित करने के लिए कि इंटरनेट का उपयोग करते समय आपका बच्चा सुरक्षित है।

पेरेन्टल नियंत्रण आपको लाभ प्रदान करेगा यह सक्षम करने में कि

  • बच्चे की इंटरनेट गतिविधि पर माता पिता के द्वारा निर्धारित समय सीमा लागू करें।
  • बच्चों के लिए अनुपयुक्त निर्धारित की गई सामग्री (चित्रों) की पहुँच को ब्लॉक करें।
  • अपने बच्चे के द्वारा कंप्यूटर पर देखी गई साइटों के नाम एवं∕ या सामग्री के स्नॅपशॉट का संचय कर जिसे आप बाद में देख सकें, अपने बच्चे की इंटरनेट पर की गई गतिविधि पर निगरानी रखें।
  • परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए भिन्न प्रतिबंध स्थापित करें।
  • बच्चों के लिए उचित सामग्री के लिए, इंटरनेट खोज के परिणामों को सीमित करें।

वेब ब्राउज़र्ज़ में पेरेन्टल नियंत्रण बार्स

इंटरनेट एक्सप्लोरर 8

विन्डोज़ विस्ता ओएस की पेरेन्टल नियंत्रण बार, डिफ़ॉल्ट रूप से इंटरनेट खोज का समर्थन करती है।

विन्डोज़ विस्ता में पेरेन्टल नियंत्रण स्थापित करने की जानकारी के लिए।

  1. स्टार्ट बटन, उपयोगकर्ता खाते के अन्तर्गत कन्ट्रोल पॅनल, सेटअप पेरेन्टल कन्ट्रोल्स पर क्लिक करके, पेरेन्टल नियंत्रण खोलें। यदि आपको एक व्यवस्थापक पासवर्ड या पुष्टि प्रदान करने के लिए प्रेरित किया जाता है, पासवर्ड टाईप करें या पुष्टि करें।
  2. उसके पश्चात पेरेन्टल नियंत्रण स्थापित करने के लिए उसके मानक उपयोगकर्ता खाते को क्लिक करें।
  3. पेरेन्टल नियंत्रण के अन्तर्गत, ऑन पर क्लिक करें।
  4. एवं तृतीय पक्ष के पेरेन्टल नियंत्रण बार उपकरण भी निम्नलिखित से डाउनलोड किये जा सकते हैं।
  5. निम्नलिखित वेबसाइट पर जाएँ एवं डाउनलोड करें

http://www.ieaddons.com/en/d etails/Security/ParentalControl_Bar/

विन्डोज़ में फा़यरफॉक्स ब्राउज़र

कई प्रकार के फा़यरफॉक्स ऐड़ऑन्स या एक्सटेंशन्ज़ होते हैं, जो हम निम्नलिखित से डाउनलोड कर सकते हैं
https://addons.mozilla.org/en-US/firefox/search? q=parental+control&cat=all
 

फा़यरफॉक्स के लिए कुछ उत्पाद/ ऐड़ऑन्स

परिवारों के लिए ग्लबल

ग्लबल आपको एक निजी परिवार पृष्ठ बनाने की अनुमति देता है, जहाँ आप अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों की निगरानी एवं उनका समर्थन कर सकते हैं। ग्लबल खेल, चैट, सुरक्षित सर्फिंग, एवं आपकी तस्वीरों को अपलोड, भंडारण एवं ऑनलाइन साझा करने के लिए एक परिवार फोटो समयरेखा सेवा प्रदान करता है। ग्लबल, आस्क फॉर किड़्ज़, बच्चों के लिए एक सुरक्षित खोज इंजन को संघटित करता है।

https://addons.mozilla.org/firefox/addon/5881

प्रोकॉन फिल्टर्ज़

प्रोकॉन अनुचित शब्दों की एक सूची का उपयोग कर एवं उनकी जगह तारों (***) का उपयोग कर, वेब पेज सामग्री को फिल्टर करता है। ध्यान रखें कि, बुरे शब्द फिल्टर, उन शब्दों से युक्त वेबसाइटों को ब्लॉक नहीं करता है; आपको वेबसाइट को ब्लैकलिस्ट पर जोड़ना होगा। प्रोकॉन सभी यातायात को भी अवरुद्ध कर सकते हैं, इस बात की पुष्टि करके कि केवल वांछित वेबसाइट (श्वेतसूची में स्थापीत) तक ही पहुँचा जा सके। आप साइटों एवं पृष्ठों की "सफे़द" एवं "काली" सूचियों का प्रबंधन कर सकते हैं। दूसरों को सेटिंग्स को बदलने से रोकने के लिए, प्रोकॉन में पासवर्ड़ संरक्षण भी है।

प्रोकॉन लैटे
उपलब्ध है: https://addons.mozilla.org/firefox/addon/1803
फ़ायरफ़ॉक्स एक्सटेंशन के साथ कई तृतीय-दल के सॉफ्टवेयर पॅकेज हैं जो आपके ऑपरेटिंग प्रणाली के माध्यम से या उस स्थान से जहाँ आपका नेटवर्क इंटरनेट से जुड़ता है, सामग्री फ़िल्टर कर सकते हैं।

लाइनक्स में फ़ायरफॉक्स ब्राउज़र

ऊपर बताए गए ऐड़ऑन्स ग्लबल एवं प्रोकॉन लैटे, लाइनक्स एवं मॅक ऑपरेटिंग प्रणाली दोनों का ही समर्थन करेंगे।
विंडोज़ एक्सपी एवं पूर्ववर्ती विंडोज़ ओएस के लिए तृतीय-दल उपकरण:
पेरेन्टल कन्ट्रोल बार, एक ब्राउज़र टूलबार, इंटरनेट पर एक डाउनलोड के रूप में उपलब्ध एक मुफ्त समाधान है। पेरेन्टल कन्ट्रोल बार, नि:शुल्क, प्रभावी इंटरनेट नियंत्रण उपकरण प्रदान करने के लिए समर्पित, WRAAC.org, एक लाभ-निरपेक्ष संगठन द्वारा, जनता को प्रभार से मुक्त प्रदान की जाती है।

http://www.parentalcontrolbar.org/

3.0
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator