ब्रॉडबैंड का संबंध हाई-स्पीड नेटवर्क कनेक्शन से है।"
- पारंपारिक इंटरनेट सेवा सदैव 'डायल ऑन डिमांड' मोड पर होती है, जबकि ब्रॉडबैंड इंटरनेट हमेशा 'ऑलवेज़-ऑन' मोड पर होती हैं और इसीलिये सुरक्षा का जोखिम बहुत अधिक हो जाता है।
- हमें जानकारी हुए बिना ही कंप्यूटर की सुरक्षा पर अटैक हो जाता है और इसका प्रयोग अन्य कंप्यूटर्स पर क्षतिकारी गतिविधियों के लॉंचिंग पैड के रूप में भी किया जा सकता है।
- क्योंकि ब्रॉडबैंड इंटरनेट की पहुँच बहुत दूर तक होती है, हमें इसके सुरक्षित उपयोग के बारे में ध्यान रखना चाहिए।
ब्रॉडबैंड सुरक्षा के खतरे :
ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन 'हमेशा ऑन' होता है, इसीलिए इसका जानबूझकर गलत उपयोग किया जाता है, इन सब के ज़रिये
- ट्रोजन्स और बैकडोअर्स
- सेवा से इंकार
- अन्य हमले के लिए इंटरमीडियरी
- हिडेन फाइल एक्सटेंशन
- चैट क्लाइंट
- पैकेट स्निफिंग
- डिफॉल्ट कंफिगरेशन अत्यंत संवेदनशील होते हैं।
ब्रॉडबैंड मॉडम के प्रकार :
- वायरलेस फिडेलिटी (Wi-Fi)
- डिजिटल सब्सक्राइबर लाइन (डीएसएल)
- एसिंक्रॉनस डिजिटल सब्सक्राइबर लाइन (ADSL)
- वेरी हाई-स्पीड डिजिटल सब्सक्राइबर लाइन (VDSL)
- केबल मॉडम
- सेटेलाइट
- बरॉडबैंड ओवर पॉवरलाइंस (BPL)
- टर्मिनल एडाप्टर मॉडम
- यूनिवर्सल सीरियल बस (USB)
एंटी-सोशलिज़्म ग्रुप टेरर ई-मेल भेजने के लिए असुरक्षित Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं।
अपने वायरलेस नेटवर्क को सुरक्षित कर ऐसे हॉट स्पॉट बनने से बचाएं।
ब्रॉडबैंड मॉडम सेट-अप :
- निर्माता के मैनुअल को सदैव सावधानीपूर्वक पढ़ें और ब्रॉडबैंड मॉडम को सेट-अप करते समय दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।.
- पावर सोर्स को मॉडम से कनेक्ट करे और तब इसके दूसरे सिरे को वॉल सॉकेट से कनेक्ट करें।.
- मॉडम को कम्प्यूटर से कनेक्ट करने से पहले कम्प्यूटर के सही संचालन की जांच कर लें।.
- मॉडम की सेटिंग अप के समय मॉडम के टाइप तथा मॉडल के लिए विशेष निर्देशों का पालन करें।.
- केबल के जरिए सिग्ननल की स्थिति में मॉडम को दिए गए केबल तार से कनेक्ट करें।.
- ईथरनेट की स्थिति में मॉडम को कम्प्यूटर के ईथरनेट पोर्ट से कनेक्ट करें।.
- यूएसबी कनेक्शन की स्थिति में कम्प्यूटर के सही तरह से इनीशिलाइज होने के बाद मॉडम को कनेक्ट करें।.
- मॉडम के इंडिकेटर जलने तक प्रतीक्षा करें।.
- मॉडम ड्राइवर तथा मॉडम के साथ दिए गए सहायक सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करें।.
- कनेक्टिविटी को इनीशिलाइज करने के लिए सही यूजर क्रेडेंशियल दिया जाना चाहिए और इस्तेमाल से पहले प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर लेनी चाहिए।.
सुरक्षित ब्रॉडबैंड इंटरनेट एक्सेस के लिए दिशा-निर्देश :
करे
- लंबे समय तक उपयोग में न होने की स्थिति में मॉडम को ऑफ फ कर दें: किसी नेटवर्क को बंद करने से अनधिकृत व्यक्तियों को नेटवर्क में प्रवेश करने से सुरक्षा मिल जाती है। चूंकि डिवाइस को बार-बार बंद और चालू करना कठिन होता है, इसलिए इसे यात्रा या लंबे समय तक ऑफलाइन रहने की स्थिति में इस्तेमाल किया जा सकता है।.
- डीफॉल्ट SSID (सर्विस सेट आइडेंटीफायर): सभी ऍक्सेस पॉइंटस एवं रॉउटर्स SSID नेटवर्क का प्रयोग करते हैं। निर्माता अपने एप्लीकेशन उसी SSID सेट से भेजते हैं। अटैकर(कंप्यूटर की भाषा में सुरक्षा को भेदने वाले) नेटवर्क या कंप्यूटर पर आक्रमण(सुरक्षा पर) कर सकते हैं। इसलिये वायरलेस सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीफॉल्ट SSID को बदलना आवश्यक है।.
- वायरलेस सिक्युरिटी/सुरक्षा सक्रिय करें: मॉडम के रूटर्स वायरलेस सुरक्षा की मदद करते हैं।यूज़र कोई भी एक प्रोटोकॉल और एक प्रोटेक्शन को चुन सकता है। ठीक यही वायरलेस सुरक्षा प्रोटोकॉल और प्रोटेक्शन को कंप्यूटर में सक्रिय किया जाता है।.
- उपकरणों को स्टेटिक(विशिष्ट) आई.पी. पते दें:अधिकतर होमयूज़र्स विशिष्ट आई.पी. पते का उपयोग करना चाहते हैं क्योंकि DHCP टेक्नॉलॉजी के सेट-अप को सक्रिय करना आसान है। यह सुविधा अटैकर की मदद करती है क्योंकि वह DHCP पूल से आसानी से वैध पता मालूम कर लेता है। इसलिये रॉउटर में DHCP विकल्प को ऑफ कर दें या पॉइंट पर पहुँच कर निश्चित आई.पी. पते की रेंज का प्रयोग करें।.
- सदैव निर्माता द्वारा सुझाए वैध वेबसाइट से ही ब्रॉडबैंड ड्राइवर्स डाउनलोड करें।.
- नियमित रूप से फर्मवेयर (ड्राइवर कोड) डाउनलोड करें।
- सदैव मॉडम के साथ निर्माता द्वारा प्रदान किए पावर ऐडप्टर का ही इस्तेमाल करें।.
- टर्मिनल ऑडप्टर के मामले में ब्राडबैंड लाइनों के लिये फिल्टर की सक्रियता या सक्षमता को सुनिश्चित कर लें।
- इससे प्रसारण में आने वाली अनावश्यक आवाज़(शोर) को फिल्टर करने में मदद मिलती है।.
- डीफाल्ट एडमिनिस्ट्रेटर बदलें (पासवर्डस् और यूज़रनेम) : डीफाल्ट ऍडमिनिस्ट्रेटर या रॉउटर मॉडम के एडमिन पासवर्ड को बदलें जिससे उपकरण के उपयोग की अनुमति केवल अधिकृत व्यक्ति को प्राप्त हो सके। निर्माता द्वारा प्राप्त एडमिन पासवर्ड और अन्य जानकारी को जानकर उसका गलत उपयोग किया जा सकता है।.
- MAC ऍड्रेस फिल्टरिंग को सक्रिय करें: प्रत्येक उपकरण का एक नवीन मैक(MAC) ऍड्रेस या पता होता है। ब्रॉडबैंड ऍक्सेस पॉइंट या रॉउटर्स यूज़र को घर के उपकरण से MAC ऍड्रेस को जोड़ने की सुविधा देते हैं और यह स्थिति केवल उन उपकरणों से कनेक्शन की अनुमति लेने में सहायक होती हैं।.
- टर्न ऑन (उचित) WPA/WEP एन्क्रिप्शन: सभी Wi-Fi उपकरण एन्क्रिप्शन(सुरक्षित कोडिंग) तकनीक को अपनाने की सलाह देते हैं, इस एन्क्रिप्शन को सक्रिय करना होता है।.
- Use effective end point security solution (with anti virus, anti spyware, desktop firewall etc) to protect computer/ laptop from broadband Internet security threats.
- Enable Firewall on Modem Router as well as कम्प्यूटर: Broadband modem routers contain built-in firewall feature, but this option has to be enabled. Computer connected to the broddband modem also needs to be protected with desktop firewall.
- यूएसबी ब्रॉडबैंड मॉडम की स्थिति में इस्तेमाल के बार डिवाइस को डिस्कनेक्ट कर हटा दें।.
- ब्रॉडबैंड इंटरनेट बैंडविड्थ यूसेज़ मॉनिटरिंग टूल इंस्टॉल करें।.
- रिमोट ऐडमिनिस्ट्रेशन के लिए एसएसएच (सुरक्षित चैनल) को सक्रिय करें।.
सुरक्षित ब्रॉडबैंड इंटरनेट ऐक्सेस के लिए दिशा-निर्देश :
ऐसा न करें:
- यदि इस्तेमाल में न हो ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को ओपन ने छोड़ें।.
- एसएसआइडी ब्रॉडकास्ट सक्रिय न करें: Wi-Fi नेटवर्किंग में, वायरलेस ऐक्सेस प्वाइंट या राउटर नियमित अंतराल पर मुख्य रूप से हवा में नेटवर्क का नाम (एसएसआइडी) ब्रॉडकास्ट करता है। इस फीचर को बिजनेस तथा पब्लिक हॉटस्पॉट के ऐक्सेस के लिए तैयार किया जाता है। किसी होम यूजर के लिए यह फीचर अनावश्यक होता है और यह नेटवर्क में अवैध रूप से प्रवेश करने का एक प्रवेश द्वार बन सकता है।.
- असुरक्षित कम्प्यूटर/लैपटॉप के साथ यूएसबी ब्रॉडबैंड मॉडम का इस्तेमाल न करें।.
- स्प्लिटर (एक ऐसा छोटा डिवाइस जो फोन लाइन को डेटा/पीकी पोर्ट से अलग करता है।) से पहले लाइन टैप न करें।.
- हरेक ब्रॉडबैंड इंटरनेट लाइन के लिए बिना फिल्टर वाला कनेक्शन का इस्तेमाल न करें।.
- ब्रॉडबैंड मॉडम में“रेस्टोर फैक्टरी डिफॉल्ट सेटिंग”विकल्प को सक्रिय न करें।.
- Don’t enable the option for remote administration (via Internet), as it is not required for a home user.
- Wi-Fi नेटवर्क कनेक्ट करने के लिए ऑटो-कनेक्ट सक्रिय न करें: यदि ऑटो-कनेक्ट सेटिंग सक्रिय हो, तो Wi-Fi इंटरफेस बिना सूचना के अपने आप कनेक्ट हो सकता है। इससे आपके कम्प्यूटर को सुरक्षा का खतरा हो सकता है। विशेष स्थितियों को छोड़कर इस फीचर को निष्क्रिय कर देना चाहिए।.
- Wi-Fi की स्थिति में कभी इसी अज्ञात या गैर-भरोसेमंद नेटवर्क से कनेक्ट न करें।.
स्मरण योग्य बातें
हर मॉडल का सेटअप, कन्फिग्यरेशन तथा फीचर्स अलग-अलग होते हैं।.
अधिक जानकारी के लिए कृपया निर्माता के दिशा-निर्देश (मैनुअल) देखें।.
कई होम कम्प्यूटर साइबर अपराध के शिकार होते हैं।
अपने कम्प्यूटर को सुरक्षित कर इसका शिकार होने से बचाएं।